सासाराम : मोहर्रम जुलूस में अग्नि करतब दिखाते समय झुलसा युवक, वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
मोहर्रम जुलूस में अग्नि करतब के दौरान झुलसे युवक की मौत

Sasaram News : सासाराम के शिवसागर प्रखंड में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. अग्नि करतब दिखाते समय 22 वर्षीय इम्तियाज अंसारी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी थाना क्षेत्र स्थित खडीहा गांव निवासी कुर्बान अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अंसारी उर्फ धनु की गुरुवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह मोहर्रम जुलूस के दौरान अग्नि करतब का प्रदर्शन करने के क्रम में गंभीर रूप से झुलस गया था. घटना के बाद परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, मोहर्रम पर्व पर निकाले गए जुलूस में इम्तियाज अंसारी अग्नि करतब का प्रदर्शन कर रहा था. इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाकर भर्ती कराया. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद गुरुवार को उसने अंतिम सांस ली. युवक की मौत की खबर मिलते ही खडीहा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बड्डी थानाध्यक्ष रामबृक्ष कुमार ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान अग्नि करतब के क्रम में युवक गंभीर रूप से झुलस गया था. परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए थे. फिलहाल मामले की जानकारी ली जा रही है तथा परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.20 लाख रुपये का जुर्माना



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन