बैठक के बाद सड़क पर उतरे सासाराम डीएम, पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन तक निरीक्षण

विज्ञापन

देर रात शहर की यातयात व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएम दीपक कुमार मिश्रा खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर जाम की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

Sasaram Traffic Management DM: शहर की बदहाल होती यातायात व्यवस्था और लगातार लग रहे जाम को लेकर जिला प्रशासन अब सिर्फ बैठक तक सीमित नहीं रहना चाहता. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देने के बाद जिलाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा बुधवार को खुद सड़क पर उतरे. उन्होंने एसडीएम प्रिया रानी के साथ पोस्ट ऑफिस चौक, रेलवे स्टेशन और समाहरणालय क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन तक देखी यातायात की स्थिति

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर वाहनों की आवाजाही की स्थिति देखी. पोस्ट ऑफिस चौक और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में वाहनों की भीड़ और यातायात संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई. इस दौरान यातायात के दबाव वाले स्थानों को चिह्नित करने के साथ आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाने पर जोर दिया गया.

अधिकारियों को पहले से इंतजाम करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम और यातायात पुलिस के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पहले से आवश्यक इंतजाम किए जाएं.

देर रात शहर की यातयात व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
देर रात शहर की यातयात व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया.

जाम से राहत के लिए जागरूकता पर भी जोर

प्रशासन की ओर से यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई. अधिकारियों को आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया, ताकि सड़क पर अनुशासन कायम रहे और अनावश्यक जाम की स्थिति नहीं बने.

कागजी कार्रवाई नहीं, सड़क पर दिखेगा असर

डीएम ने कहा कि सासाराम शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए परिवहन, नगर निगम, अनुमंडल प्रशासन और यातायात पुलिस आपसी समन्वय से काम करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए.

ALSO READ : सासाराम में जाम और हादसों पर प्रशासन सख्त, डेहरी रोड चौड़ी होगी, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन