सासाराम : केंद्रीय वेतनमान की मांग पर बिहार के शिक्षक करेंगे बड़ा आंदोलन, 2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट ने समान केंद्रीय वेतनमान की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर 2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) गोप गुट, रोहतास ने सभी राज्यकर्मी शिक्षकों के लिए समान केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग की है. संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो बिहार के शिक्षक 2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन करेंगे.

विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में वेतनमान और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

रविवार की रात वर्चुअल माध्यम से आयोजित जिला इकाई की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश रंजन मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी वकील अहमद ने किया. बैठक में शिक्षकों के वेतनमान, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई.

सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए समान वेतनमान की मांग

जिला अध्यक्ष राकेश रंजन मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के बाद सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी राज्यकर्मी शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान से आच्छादित किया जाए. उन्होंने विशिष्ट शिक्षक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं नियोजित शिक्षकों के लिए समान वेतनमान लागू करने की मांग करते हुए सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की अपील की.

मांग पूरी नहीं हुई तो 2 अक्टूबर से आमरण अनशन

प्रदेश महासचिव सैयद शाकिर इमाम ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने सरकार से शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर विचार कर केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 2 अक्टूबर से पटना में आमरण अनशन किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री से मांगों पर विचार करने की अपील

जिला महासचिव सत्यनारायण सिंह एवं मीडिया प्रभारी वकील अहमद ने शिक्षा मंत्री से शिक्षकों की मांगों पर विचार करने की अपील की. उन्होंने बताया कि प्रदेश कमिटी के आह्वान पर 12 से 14 सितंबर के बीच राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित कर संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा.

बैठक में संगठन के कई सदस्य हुए शामिल

बैठक में जिला प्रवक्ता रबीश कुमार, जिला सचिव दीपक मोहन, दावथ प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर, बिक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष भास्कर सिंह, रोहतास प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश, अनिल पांडे, कमलेश, संतोष कुमार एवं सुशांत मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल हुए.

ALSO READ : बैठक के बाद सड़क पर उतरे सासाराम डीएम, पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन तक निरीक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन