सासाराम में जाम और हादसों पर प्रशासन सख्त, डेहरी रोड चौड़ी होगी, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम, एसडीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जाम और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन ने सड़कों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शहर और आसपास की सड़कों पर बढ़ते जाम और दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. मंगलवार की देर शाम जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को कई अहम निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम प्रिया रानी, नगर आयुक्त विकास कुमार, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, पथ प्रमंडल कोचस और डेहरी के कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के अलावा यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे.

डेहरी रोड के दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का निर्देश

बैठक में एनएचएआई को डेहरी रोड के दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही आरसीडी, आरडब्ल्यूडी और एनएचएआई को सड़क पर साइनेज, कन्वेक्स मिरर और रिफ्लेक्टर लगाने को कहा गया. इससे वाहन चालकों को रास्ते की स्थिति और संभावित खतरनाक स्थानों की जानकारी पहले से मिल सकेगी.

बेदा से फोरलेन कनेक्ट सड़क की गड़बड़ी होगी दूर

बेदा से फोरलेन कनेक्ट होने वाली सड़क के एक हिस्से में सड़क का लेवल सही नहीं होने से दुर्घटना की आशंका जताई गई. इसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया. इसके साथ ही सड़क पर जहां-जहां गड्ढे हैं, उनकी मरम्मत कराने को भी कहा गया.

नो-एंट्री और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जरूरी स्थानों पर नो-एंट्री के बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया. नगर निगम को स्टेशन के पास दोनों तरफ तथा पोस्ट ऑफिस चौराहे के आसपास से अतिक्रमण हटाने को कहा गया.

सड़क हादसों में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिकता है. इसके लिए यातायात थानाध्यक्ष को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ : 15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका, इस पोर्टल से जुड़कर मिलेंगे कई फायदे; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन