सासाराम में मौसम का यू-टर्न : आज छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश से भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Published by : Vikash Kumar Updated At : 11 Jun 2026 6:10 AM

विज्ञापन

SASARAM NEWS : रोहतास जिले में 11 जून को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम(जितेंद्र कुमार पासवान): रोहतास जिले में 11 जून को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार भी जताये गये हैं. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन में गर्म हवाओं और उमस का असर बना रहेगा, वहीं बादलों की आवाजाही के कारण धूप का प्रभाव कुछ कम हो सकता है. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. किसानों के लिए भी यह मौसम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि, प्री-मॉनसून गतिविधियों के चलते आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना बढ़ सकती है. जिले में 12 जून से बारिश की गतिविधियों में और वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं. कुल मिलाकर 11 जून को रोहतास में गर्मी और उमस के बीच बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. 

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन