सासाराम मंडी अपडेट : दाल और तेल की कीमतें स्थिर; कतरनी चावल ₹4700 प्रति क्विंटल पहुंचा, जानें आम और सेब के ताजा भाव

SASARAM NEWS जिले की विभिन्न मंडियों में खाद्य सामग्रियों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. हालांकि मानसून शुरू होने से पहले चावल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं गर्मी कम होने के साथ सब्जियों के दाम में नरमी देखी जा रही है
SASARAM NEWS : सासाराम(ओम प्रकाश गोंड की रिपोर्ट): जिले की विभिन्न मंडियों में खाद्य सामग्रियों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. हालांकि मानसून शुरू होने से पहले चावल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. वहीं गर्मी कम होने के साथ सब्जियों के दाम में नरमी देखी जा रही है.अनाज मंडी में कतरनी चावल के भाव बढ़कर 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गये हैं. वहीं मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है. दालों की बात करें तो अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये, चना दाल 68 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये तथा मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है.सब्जी मंडी में भिंडी 20 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 20 रुपये, करेला 30 रुपये तथा लौकी 25 रुपये प्रति किलो बिक रही है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण हरी सब्जियों के दाम में कुछ गिरावट आयी है.फल बाजार में दशहरी आम 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. बाजार में 100 रुपये में दो किलो आम आसानी से उपलब्ध है. इसके अलावा सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 40 रुपये प्रति दर्जन और संतरा 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.तेल की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और आवक की स्थिति के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है.
फल मंडी
सेब-200रुपये किलो
केला – 40 रुपये दर्जन
लीची -140
आम – 50 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल
श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 70 रुपये किलो
मूंग दाल – 105 रुपये/किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
आलू – 650 रुपये क्विंटल
भिंडी- 20 रुपये किलो
नेनुआ- 20 रुपये किलो
लौकी- 15 रुपये किलो
बैगन –30 रुपये किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










