सासाराम मंडी : बरसात शुरू होते ही ओल महंगा, 70 रुपये किलो पहुंचा भाव, बाकी खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर

Updated:
विज्ञापन
सासाराम मंडी : बरसात शुरू होते ही ओल महंगा, 70 रुपये किलो पहुंचा भाव, बाकी खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर

SASARAM NEWS :जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्री के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, बरसात की शुरुआत के साथ ही ओल के दाम में तेजी दर्ज की गई है. बाजार में ओल 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम(पुनीत पांडेय की रिपोर्ट): जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्री के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, बरसात की शुरुआत के साथ ही ओल के दाम में तेजी दर्ज की गई है. बाजार में ओल 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं अधिकांश हरी सब्जियों और खाद्यान्नों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है.सब्जी मंडी में भिंडी, नेनुआ और करेला 20-20 रुपये प्रति किलो, जबकि लौकी 15 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है. फल बाजार में सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और आम 50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है.अनाज मंडी में कतरनी चावल 4100 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये, चना दाल 68 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है.खाद्य तेल की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.थोक सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है.व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में कीमतें संतुलित हैं, लेकिन मौसम और आवक के अनुसार आने वाले दिनों में खाद्य सामग्री और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव संभव है.

फल मंडी

सेब-200 रुपये किलो

केला – 40 रुपये दर्जन

लीची -140

आम – 50 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

आलू – 650 रुपये क्विंटल

भिंडी- 20 रुपये किलो

नेनुआ- 20 रुपये किलो

लौकी- 15 रुपये किलो

बैगन –30 रुपये किलो

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन