रोहतास में आज मॉनसून का ‘डबल अटैक’ झमाझम बारिश के साथ सतायेगी उमस, जानें अगले 24 घंटे का हाल

SASARAM NEWS: रोहतास जिले में शनिवार को मॉनसून सक्रिय रहने के कारण दिनभर बादल छाये रहने तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
SASARAM NEWS : सासाराम( जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट): रोहतास जिले में शनिवार को मॉनसून सक्रिय रहने के कारण दिनभर बादल छाये रहने तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है.पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद या शाम के समय गरज-चमक के साथ वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. किसानों को सलाह दी गयी है कि मौसम को देखते हुए खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरतें तथा बारिश और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलें. वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़कों पर सतर्कता के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गयी है. मौसम में बदलाव के चलते अगले एक-दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










