sasaram News : आज सोमवार को सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का जानें समय 

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 25 May 2026 3:30 AM

विज्ञापन

मंदिर

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकेंगे़  

विज्ञापन

Sasaram New : सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने व बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकेंगे़  

1. मां तारा चंडी धाम मंदिर

मां तारा चंडी धाम मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा. निर्धारित समय श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकेंगे़  

2. महावीर मंदिर गौरक्षणी 

महावीर मंदिर गौरक्षणी का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. 

3. प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा. 

4. सोमनाथ मंदिर 

सोमनाथ मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा. इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे. 

5 . गायत्री मंदिर

गायत्री मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी व मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा. मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन एवं पूजा-अर्चना करें.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन