सासाराम में बड़ा हादसा टला: बालू मंडी के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर की सुरक्षा की मांग

Updated:
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार

Sasaram Divider Accident : सासाराम में देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने खराब लाइटिंग और रिफ्लेक्टर की कमी को हादसे की वजह बताया और प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

रोहतास (सासाराम) से डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Sasaram Divider Accident : सासाराम शहर में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब कुशवाहा सभा भवन के समीप बालू मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Accident News : डिवाइडर बना ‘खतरे का पॉइंट’, सुरक्षा इंतजाम नदारद

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस डिवाइडर से कार टकराई, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. न तो डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही रेडियम पट्टियां, जिससे रात के समय यह वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देता. लोगों के अनुसार, इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी कमजोर है. अंधेरे के कारण वाहन चालक अचानक डिवाइडर के सामने आने पर नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं.

Saasaram News : पहले भी हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

सासाराम की सभी खबरें यहां पढ़ें

Divider Car Collision : प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि डिवाइडर पर तत्काल रिफ्लेक्टर, रेडियम पट्टियां और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं. साथ ही सड़क की प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read : रोहतास के शिवसागर में फ्लाईओवर बना झरना, पहली बारिश ने एनएच-19 के निर्माण की खोली पोल, जलजमाव से उठे सवाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन