सासाराम : 48 दिनों से बंद है सीओ का सरकारी नंबर, अंचल कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर लोग

Updated:
विज्ञापन
 48 दिनों से बंद है सासाराम सीओ का सरकारी नंबर लोग हो रहे परेशान

Sasaram News : सासाराम अंचल कार्यालय के सीओ का सरकारी नंबर 48 दिनों से बंद है, जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम में सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों में सरकारी नंबर जारी किया गया है. इन जारी नंबरों से आम जनता को किसी प्रकार की सूचना आदान-प्रदान करने के साथ-साथ लोग अपनी समस्या को संबंधित अधिकारी से अवगत कराते हैं. लेकिन, ठीक इसके विपरीत इन दिनों सासाराम अंचल कार्यालय का हाल है, जहां करीब 48 दिनों से सीओ का सरकारी नंबर बंद है.

अंचल कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं लोग

सदर अंचल कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हम लोग किसी प्रकार की सूचना सीओ को देना चाह रहे हैं, या फिर किसी प्रकार के जमीनी विवाद की शिकायत सीओ से फोन के माध्यम से कराना चाह रहे हैं, तो उनका नंबर ही बंद आ रहा है. जिसका नतीजा है कि हम लोगों को अंचल कार्यालय आकर अपनी बात को सीओ से कहना पड़ रहा है. कभी ऐसा भी हो रहा है कि सीओ से मुलाकात भी नहीं होती है और बिना मुलाकात ही अपने घर को हम लोग बैरंग लौट जाते हैं. इसके कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

निगरानी की कार्रवाई के बाद से बंद है सरकारी फोन

इस संबंध में सदर अंचलाधिकारी खुशबू गौतम ने कहा कि सरकारी नंबर हमें प्राप्त नहीं हुआ है. इसके लिए वरीय अधिकारी को पत्र भेजा गया है. सरकारी फोन को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया की जा रही है. क्राइम फाइल के अनुसार, गत 22 मई को सदर के पूर्व सीओ आकाश कुमार रौनियार को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के साथ ही सरकारी फोन भी निगरानी की टीम अपने साथ ले गई थी.

Also Read : सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.20 लाख रुपये का जुर्माना



विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन