सासाराम नगर निगम की पहल: स्वच्छ सासाराम में उत्कृष्ट योगदान पर दो सफाई कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र, मेयर ने किया सम्मानित
सफाई कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती मेयर काजल कुमारी
सासाराम नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 के तहत सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो सफाई कर्मियों, रीता देवी और मो. रेयारत को सम्मानित किया है. मेयर काजल कुमारी ने उनके कार्यों की सराहना की और शहरवासियों से स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी की अपील की.
Swachh Survekshan Sasaram: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 के तहत नगर निगम सासाराम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सामाजिक जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में सफाई कार्य और सामाजिक जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया.
रीता देवी और मो. रेयारत को मिला प्रशस्ति पत्र
नगर निगम सासाराम की ओर से मेयर काजल कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में सफाई कर्मी रीता देवी एवं मो. रेयारत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई.
स्वच्छ सासाराम के लिए सफाई कर्मियों की भूमिका अहम
मेयर काजल कुमारी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर सासाराम बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए सफाई कर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर निगम के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है.
शहरवासियों से स्वच्छता में भागीदारी की अपील
मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. प्रशस्ति पत्र मिलने पर दोनों सफाई कर्मियों ने नगर निगम के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










