सासाराम-चौसा पथ पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, 7 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे चाट में पलटा ऑटो | Prabhat Khabar Network

रोहतास के करगहर में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से सात लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

सासाराम-चौसा पथ पर तिलकापुर गांव के समीप बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे चाट में पलट गया. हादसे में ऑटो सवार सात यात्री घायल हो गए. घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चाट में पानी और कीचड़ में फंसे यात्री

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ऑटो सासाराम से यात्रियों को लेकर करगहर की ओर जा रहा था. तिलकापुर गांव के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे गहरे चाट में पलट गया. चाट में पानी और कीचड़ होने के कारण ऑटो में सवार यात्री उसमें फंस गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बचाई जान

हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पानी और कीचड़ में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर पहुंचाया गया.

सड़क किनारे चाट में पलटा ऑटो | Prabhat Khabar Network
सड़क किनारे चाट में पलटा ऑटो | Prabhat Khabar Network

सात यात्री घायल, तीन सासाराम रेफर

सीएचसी करगहर में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया. हादसे में घोरडिहा गांव निवासी प्रिंस कुमार, रत्ना देवी और छह वर्षीय खुशबू कुमारी के अलावा करगहर निवासी मोहम्मद अनवर, रजिया बेगम, रामदयाल राम और सन्नी कुमार घायल हुए हैं.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी. तिलकापुर गांव के पास चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ऑटो सड़क किनारे चाट में जा पलटा. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

घायलों के इलाज में जुटे चिकित्सक

घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात और तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाने की जरूरत बतायी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन