त्योहारों से पहले में महंगी हुई चीनी, 70 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, बिगड़ने लगा रसोई का बजट
सांकेतिक तस्वीर
Sugar Price : त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही चीनी की कीमतों में भारी वृद्धि देखी जा रही है, जो आम लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई है। स्थानीय बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे त्योहारों के दौरान घर का बजट बिगड़ सकता है.
Sugar Price : त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में जरूरी खाद्य सामग्री की कीमतों में तेजी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. चेनारी के स्थानीय बाजार में चीनी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है. कारोबारियों के अनुसार, थोक बाजार में चीनी करीब 65 रुपये प्रति किलो और खुदरा बाजार में इसका भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.
आपके शहर में
त्योहारों से पहले बढ़ी चीनी की कीमत
रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए घरों में मिठाई, खीर, हलवा और अन्य पकवान बनाने के लिए चीनी की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में चीनी के दाम में तेजी से त्योहारों का घरेलू बजट प्रभावित होने की आशंका है. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में तेजी रह सकती है.
महंगाई के बीच रसोई का बजट बिगड़ा
गृहणी खुशबू सिंह, रूपा कुमारी और प्रिया कुमारी ने कहा कि खाद्य तेल, दाल और सब्जियों समेत कई जरूरी सामान पहले से महंगे हैं. अब चीनी के दाम बढ़ने से त्योहारों पर घर का बजट और बिगड़ने लगा है. महिलाओं ने सरकार से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.
चीनी महंगी होने से त्योहार की मिठास पर असर
गृहणी कंचन देवी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बच्चों और परिवार के लिए मिठाई और पकवान बनाना जरूरी होता है. चीनी की कीमत बढ़ने का सीधा असर रसोई के खर्च पर पड़ेगा. उन्होंने बाजार में कीमतों की नियमित निगरानी कराने और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की मांग की.
कांग्रेस नेता ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता मंगल राम ने कहा कि महंगाई पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है. लगातार जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की परेशानी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि चीनी की कीमत में करीब 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की बात सामने आ रही है. सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए.
सालों का इंतजार खत्म, 10 परिवारों को मिला अपना पक्का घर; चाबी हाथ में आते ही छलकी खुशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए