सालों का इंतजार खत्म, 10 परिवारों को मिला अपना पक्का घर; चाबी हाथ में आते ही छलकी खुशी
लाभुकों को आवास की चाबी वितरित करते बीडीओ और बीसीओ| Prabhat Khabar Network
नोखा प्रखंड में आवास योजना के तहत 10 परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हुआ. बीडीओ शेफाली ने लाभुकों को घर की चाबी और शुभकामना पत्र सौंपा.
Sasaram News: रोहतास जिले में वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे 10 परिवारों के लिए बुधवार का दिन खुशियों से भरा रहा. नोखा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आवास योजना के तहत घर का निर्माण पूरा करने वाले 10 लाभुकों को बीडीओ शेफाली ने उनके नए घर की चाबी सौंपी. चाबी हाथ में आते ही लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे. कार्यक्रम में 10 अन्य लाभुकों को शुभकामना पत्र भी दिया गया.
आपके शहर में
चाबी मिलते ही खिले लाभुकों के चेहरे
आवास निर्माण पूरा होने के बाद बीडीओ शेफाली ने लाभुकों को चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं. इन लाभुकों के खाते में आवास निर्माण की पहली और दूसरी किस्त की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है. बीडीओ ने लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया.
पक्का और सुरक्षित घर देना उद्देश्य
बीडीओ शेफाली ने कहा कि सरकार की आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराना है. आवास निर्माण पूरा होने के बाद लाभुक को घर की चाबी सौंपना योजना के क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण चरण है. उन्होंने लाभुकों से नए घर को स्वच्छ रखने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की.
उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने और लंबित आवासों को जल्द पूरा कराने के लिए प्रखंड स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है. कार्यक्रम में प्रखंड कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि और लाभुक मौजूद रहे.
Also Read: शेरशाह मेडिकल कॉलेज में नारेबाजी, स्टूडेंट्स ने कम नंबर देने-अधिक फीस वसूली का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए