सासाराम में आंगनबाड़ी केंद्रों की FRS और बायोमेट्रिक व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन

कमलेश पासवान कि तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास में आंगनबाड़ी केंद्रों की FRS और बायोमेट्रिक व्यवस्था में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य कमलेश पासवान ने मंगलवार की देर शाम जिला पदाधिकारी को पत्र देकर करगहर प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों की FRS रिपोर्ट और बायोमेट्रिक मशीन से कथित छेड़छाड़ की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने पत्र में जुलाई 2025 से 30 अगस्त 2026 के बीच तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा बायोमेट्रिक व्यवस्था में गड़बड़ी कर उपस्थिति दर्ज कराने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

बायोमेट्रिक व्यवस्था में गड़बड़ी का आरोप

कमलेश पासवान ने आरोप लगाया है कि बिना नियमित ड्यूटी के भी पूरे माह का मानदेय एवं वेतन निकासी की गई. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की FRS रिपोर्ट में भी कथित तौर पर अनियमितता बरती गई है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

1 कमलेश पासवान कि तस्वीर  2  जिलाधिकारी को दिया गया पत्र की कॉपी | Prabhat Khabar Network
जिलाधिकारी को दिया गया पत्र की कॉपी

FRS रिपोर्ट में गलत आंकड़े दर्ज करने का आरोप

कमलेश पासवान ने आरोप लगाया कि FRS रिपोर्ट में गलत आंकड़े दर्ज कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर अधिक राशि भेजी गई. उन्होंने इसमें प्रतिमाह चार से छह हजार रुपये तक कथित रूप से भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत भी की है. उन्होंने क्रय पंजी, भंडार पंजी सहित सभी संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है.

जिला स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग

उन्होंने जिला पदाधिकारी से जिला स्तरीय कमेटी गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है. साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने और कार्रवाई की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग की है.

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजी पत्र की प्रतिलिपि

कमलेश पासवान ने पत्र की प्रतिलिपि समाज कल्याण विभाग के निदेशक, सचिव एवं मुख्य सचिव को भी भेजी है. अब उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

ALSO READ : 15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका, इस पोर्टल से जुड़कर मिलेंगे कई फायदे; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन