रोहतास में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को किया नमन

फोटो- श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग | Prabhat Khabar Network
सासाराम में समर्पण सेवा समिति ने कारगिल शहीद स्मृति चिन्ह पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान को याद किया गया.
Rohtas News : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल शहीद स्मृति चिन्ह पर आजाद युवा क्लब सह समर्पण सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया.
शहीदों के बलिदान को किया याद
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी, 26 जुलाई और 15 अगस्त को अमर शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की जाती है. उन्होंने कहा कि आज देशवासी सुरक्षित हैं तो इसका सबसे बड़ा श्रेय भारत माता के उन वीर सपूतों को जाता है, जो दिन-रात सीमाओं पर देश की रक्षा में तैनात रहते हैं.
युवाओं को देशभक्ति का दिया संदेश
अतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान से परिचित कराना भी है. उन्होंने कहा कि हर नागरिक के मन में देश के जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव होना चाहिए.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आनंद जायसवाल, संकेत कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, नन्हा मुन्ना, तेजस जायसवाल, अनिल फारुखी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










