रोहतास को मिले नए जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित के स्वागत में उमड़ा खेल जगत, खिलाड़ियों को नई उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : जिला खेल भवन में नवनियुक्त जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित का स्वागत करते खेल जगत से जुड़े लोग.  | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन : जिला खेल भवन में नवनियुक्त जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित का स्वागत करते खेल जगत से जुड़े लोग. | Prabhat Khabar Network

पश्चिमी चंपारण के बाद विजय कुमार पंडित ने रोहतास जिले में जिला खेल पदाधिकारी का पदभार संभाला. खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके नेतृत्व में रोहतास में खेल गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के खेल जगत में मंगलवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला. पश्चिमी चंपारण में सफल कार्यकाल के बाद विजय कुमार पंडित ने अपने गृह जिले में जिला खेल पदाधिकारी का पदभार संभाला. जिला खेल भवन, फजलगंज में खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों, खेल संघों के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत

जिला खेल भवन में आयोजित स्वागत समारोह में शारीरिक शिक्षकों, स्वास्थ्य अनुदेशकों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने विजय कुमार पंडित का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया. समारोह में खेल जगत से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकाल से नई उम्मीदें जताईं.

'मैदान से जिला खेल पदाधिकारी तक का सफर प्रेरणादायक

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एक शारीरिक शिक्षक के रूप में मैदान से शुरुआत कर जिला खेल पदाधिकारी के पद तक पहुंचना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि विजय कुमार पंडित खिलाड़ियों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझते हैं, जिससे खेलों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

स्कूल खेलों और खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा

शारीरिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोहतास में खेल गतिविधियों का विस्तार होगा. उन्होंने स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

खेल जगत ने जताई नई उम्मीद

पूर्व एनसीसी पदाधिकारी एवं जिला कबड्डी संघ के सभापति रवि भूषण पांडेय ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय कुमार पंडित के नेतृत्व में जिले के खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी और रोहतास खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा.

कई खेल पदाधिकारी और खिलाड़ी रहे मौजूद

स्वागत समारोह में डॉ. बृज बिहारी सिंह, मनोज कुमार, संजय कुमार, राजगृह राम, दामोदर सिंह, फुटबॉल कोच सुरेंद्र सिंह, राजेश्वर कुमार, प्रेम प्रकाश, अमित कुमार, लाल बिहारी, करण कुमार, विंध्याचल कुमार, राहुल कुमार सिंह, एकलव्य कोच शशि प्रताप सिंह, रानू कुमार सिंह, राकेश कुमार राय, नवल किशोर सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी और खेल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन