मुझसे नहीं यमराज से डरो, मैं फाइन कर छोड़ दूंगा : एमवीआइ
Author Panchdev kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर में सड़क सुरक्षा माह के तहत बौलिया मोड़ के पास एमवीआइ केके त्रिपाठी के नेतृत्व में रोको-टोको अभियान चलाया गया
विज्ञापन
सासाराम.
नगर में सड़क सुरक्षा माह के तहत बौलिया मोड़ के पास एमवीआइ केके त्रिपाठी के नेतृत्व में रोको-टोको अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट पहन बाइक चलानेवालों को एमवीआइ ने माला पहनाकर और गुलाब का फुल देकर लज्जित किया. ऐसे चालकों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुझसे नहीं, यमराज से डरिये. मैं एक बार फाइन लेकर छोड़ सकता हूं, पर यमराज नहीं. अपनी सुरक्षा खुद कीजिये. आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है. अधिकारियों के अनुसार, यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत डालने के उद्देश्य से की गयी है. शहरवासियों ने अभियान की सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया. मौके पर जिला परिवहन बल के जवान व अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










