आज से शुरू हुआ राशन कार्ड बनाने का अभियान, सासाराम के पात्र लाभुकों से आवेदन करने की अपील

Updated:
विज्ञापन
आज से बनाए जायेंगे राशन कार्ड:- बीडीओ

प्रखंड कार्यालय रोहतास

Sasaram News : रोहतास प्रखंड में आज से नए राशन कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू हो गया है। सभी पात्र लाभुकों को इस अभियान का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास प्रखंड में बुधवार से नए राशन कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ऋषिकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी पात्र लाभुकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है.

इन कर्मियों के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

बीडीओ ने बताया कि जो भी पात्र लाभुक अब तक राशन कार्ड से वंचित हैं, वे अपने पंचायत के विकास मित्र, पंचायत सचिव अथवा स्वच्छता पर्यवेक्षक से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड की सुविधा से वंचित न रहे.

राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

ऋषिकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को एक रुपये भी नहीं देना है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और आवेदन पत्र भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा. यदि कोई व्यक्ति राशन कार्ड बनाने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी, रोहतास को दें.

नगर पंचायत के पात्र लाभुक भी उठा सकते हैं लाभ

बीडीओ ने कहा कि यह अभियान केवल पंचायत क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर पंचायत क्षेत्र के पात्र लाभुकों पर भी समान रूप से लागू होगा. उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र परिवार तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की.

Also Read : बक्सर में अंचल कार्यालय के निरीक्षण में मिलीं खामियां, एडीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन