बरडीहां रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, छह युवतियां हिरासत में

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 04 Apr 2026 6:43 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के बरडीहां रेड लाइट एरिया में पुलिस ने शनिवार को गहन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान लगभग छह युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया.

विज्ञापन

फोटो-23- बरडीहा रेडलाइट एरिया में छापेमारी करती पुलिस प्रतिनिधि, नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां रेड लाइट एरिया में पुलिस ने शनिवार को गहन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान लगभग छह युवतियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया.अभियान डीएसपी सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण, कछवां थानाध्यक्ष मनीष कुमार, काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार और आरओ आशीष रंजन ने चलाया. एसडीपीओ ने बताया कि रेड लाइट एरिया से लायी गयी युवतियों की उम्र का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाच-गाने के धंधे की आड़ में देह व्यापार की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गयी. डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद जो युवतियां नाबालिग पायी जायेंगी, तो उन्हें मुक्त कराया जायेगा. वहीं वयस्क युवतियों से उनकी मंशा और इस कार्य में आने के कारणों की पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 25 नवंबर को भी इसी क्षेत्र में छापेमारी कर 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया था, जिनमें अधिकांश छत्तीसगढ़ की थीं. मौके पर एसआइ वैद्यनाथ कुमार, भूषण पासवान, रुपम कुमारी, शबनम कुमारी, राहुल कुमार, एएसआइ अंजय कुमार, चालक सिपाही कमलेश कुमार समेत कछवां और काराकाट थाने की पुलिस मौजूद थी.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन