दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का शव संदिग्ध हालात में बरामद

Updated:
विज्ञापन
दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का शव संदिग्ध हालात में बरामद

घटनास्थल पुराने छात्रावास भवन में एसडीपीओ ने की जांच

विज्ञापन

घटनास्थल पुराने छात्रावास भवन में एसडीपीओ ने की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा मौत के कारणों का खुलासा प्रतिनिधि, दिनारा. स्थानीय थाना क्षेत्र के दिनारा बलदेव हाइस्कूल के बगल में बने पुराने छात्रावास भवन से बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद कुमार सिंह का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे. बताया जाता है कि प्रमोद सिंह बुधवार की सुबह करीब तीन बजे घर से निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच पुराने छात्रावास भवन में उनका शव मिलने की सूचना मिली. शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाये गये हैं. सूत्रों के अनुसार, उनका पेट्रोल पंप पिछले दो माह से बंद था. इसे लेकर उनके तनाव में रहने की चर्चा की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मृतक दो भाइयों में बड़े थे और अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. क्या कहते हैं थानेदार दिनारा प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है. बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. मृतक की पहचान मरुंआ गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमोद सिंह, पिता राजनारायण सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन