ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 31 Jan 2026 3:10 PM
SASARAM NEWS.सासाराम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी कामता प्रसाद सिंह के करीब 45 वर्षीय पुत्र अंजय कुमार बताया जा रहा है. इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी.
प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सासाराम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी कामता प्रसाद सिंह के करीब 45 वर्षीय पुत्र अंजय कुमार बताया जा रहा है. इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया सूचना प्राप्त हुई कि शुक्रवार की शाम स्टेशन मास्टर को करीब 3.50 बजे की सूचना मिली कि स्टेशन के तीसरा लाइन किलोमीटर नंबर 572/7ए पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है. सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र स्टाफ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे. जहां आरपीएफ के पुलिस अवर निरीक्षक विश्वनाथ सिंह भी पहुंचे और शव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुए जीआरपी सासाराम के सहयोग से शव को उठाया गया. वहीं शव की तलाशी ली गयी तो उसके पास से टिकट संख्या-एआरबी-82064374 जो चंद्रपुरा से सासाराम तक का था और एक मोबाइल व आधार कार्ड मिला. इसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. उसके बाद पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










