अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें , तभी होगा संपूर्ण विकास

Updated:
विज्ञापन
अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें , तभी होगा संपूर्ण विकास

SASARAM NEWS.जिले के प्रारंभिक सरकारी स्कूलों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन हुआ. हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ भाग लिया.

विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

सासाराम ऑफिस.

जिले के प्रारंभिक सरकारी स्कूलों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन हुआ. हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ भाग लिया. पीटीएम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, व्यवहार और सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों से विस्तार से चर्चा की. वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की पढ़ाई और घर की परिस्थितियों से जुड़ी अपनी बातों को खुलकर रखा. शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रत्येक दिन नियमित रूप से स्कूल भेजना जरूरी है. तभी उनका संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि जीवन की जटिल परिस्थितियों का सामना करने योग्य भी बनाता है. स्कूल सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करता है और बच्चों को घर और समाज से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पीटीएम में शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों के साथ समय बिताएं, उनकी पढ़ाई का घर पर रिवीजन कराएं, पढ़ाई का नियमित समय तय करें और बच्चों को नयी चीजें सीखने के लिए प्रेरित करें. साथ ही बच्चों के दैनिक कार्यों व समय प्रबंधन पर भी ध्यान देने की सलाह दी गयी.इस दौरान कई अभिभावकों ने आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी बातों का पालन करना आसान नहीं होता, लेकिन वे प्रयास करेंगे. वहीं एक महिला अभिभावक रश्मि ने बताया कि उन्होंने बच्चों की दिनचर्या में बदलाव किया है, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान रोहित रौशन ने कहा कि इस पीटीएम का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बेहतर जुड़ाव स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन