विधि-व्यवस्था की बहाली को ले सजग रहें चौकीदार: थानाध्यक्ष
Published by :Vikash Kumar
Published at :26 Apr 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.स्थानीय थाने में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. थाना क्षेत्र में तैनात सभी चौकीदारों ने थाना पहुंचकर संबंधित क्षेत्र की विधि-व्यवस्था के संबंध में थानाध्यक्ष को जानकारी दी.
विज्ञापन
नोखा थाने में चौकीदारी परेड का आयोजन, थानाध्यक्ष ने दिये कई निर्देश
नोखा
.स्थानीय थाने में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. थाना क्षेत्र में तैनात सभी चौकीदारों ने थाना पहुंचकर संबंधित क्षेत्र की विधि-व्यवस्था के संबंध में थानाध्यक्ष को जानकारी दी.थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदारों को विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही शराब के व्यापार और सेवन में लगे लोगों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया गया है. जो लोग शराब की चुलाई व इसके व्यापार में लगे हुए हैं, ऐसे लोगों पर छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही शराब का सेवन करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने चौकीदारों को निर्देश देते हुए कहा कि फरार वारंटियों पर अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाये रखें और उनकी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके. यदि कोई असामाजिक तत्व समाज में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल थाना को दें. थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार गांव में रहकर सबसे पहले सूचना प्राप्त करने वाली कड़ी हैं, इसलिए अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, बशर्ते वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें.उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब के कारोबार और सेवन में लगे लोग इससे अलग हो जाएं, अन्यथा पकड़े जाने पर सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ कानूनी दंड का भी सामना करना पड़ेगा.इस अवसर पर थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




