जनगणना के लिए घरों की नंबरिंग शुरू, भविष्य की योजनाओं की डलेगी नींव

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :04 May 2026 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना के लिए घरों की नंबरिंग शुरू, भविष्य की योजनाओं की डलेगी नींव

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ''हाउस लिस्टिंग'' का कार्य अब तेजी से चल रहा है. इस चरण के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी घरों का सूचीकरण किया जा रहा है और प्रत्येक आवास पर हाउसहोल्ड नंबर अंकित किया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चेनारी प्रखंड क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ””हाउस लिस्टिंग”” का कार्य अब तेजी से चल रहा है. इस चरण के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी घरों का सूचीकरण किया जा रहा है और प्रत्येक आवास पर हाउसहोल्ड नंबर अंकित किया जा रहा है. यह प्रक्रिया जनगणना का अहम आधार है, क्योंकि, इसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है.जिला प्रशासन के अनुसार, हाउस नंबरिंग व हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) का नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य सभी प्रगणकों की ओर से चार मई तक हर हाल में पूरा किया जाना है. जनगणना 2027 को दो चरणों में संपन्न किया जायेगा. पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवासीय विवरण का संकलन दो से 31 मई तक चलेगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जायेगी.

भविष्य की नीतियों का आधार बनेगी जनगणना

इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के हर घर, परिवार और नागरिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जायेंगी, जो भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में सहायक होंगी. जनगणना कार्य में लगे प्रगणक और पर्यवेक्षक निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह कार्य पूरा करेंगे. इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें और प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन