रोहतास: नासरीगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसा पिकअप; केबिन में फंसा चालक, पुलिस ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

पिकअप में दबे चालक का रेस्क्यू कर बाहर निकालते पुलिस व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

नासरीगंज में सड़क हादसे के बाद थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Rohtas News : डिहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी काली मंदिर के समीप सोमवार की रात पिकअप ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही नासरीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक की जान बचाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

केबिन में बुरी तरह फंस गया था चालक

हादसे के बाद पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में दब गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. रेस्क्यू अभियान में रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मी बृज किशोर प्रसाद और 112 की पूरी टीम भी शामिल रही.

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

वाहन में फंसे चालक की पहचान थाना क्षेत्र के सुकहरा डिहरी गांव निवासी अर्जुन भगत के 38 वर्षीय पुत्र विकास भगत के रूप में हुई. पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद थानाध्यक्ष ने 112 टीम के साथ चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा.

इलाज के बाद खतरे से बाहर, घर भेजा गया

रात में अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अनिल कुमार दुबे ने बताया कि चालक खतरे से बाहर है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया.

पुलिस की सक्रियता से बची चालक की जान

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की. स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की तत्परता से वाहन में फंसे चालक की जान बच सकी. लोगों ने थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

पिकअप में दबे चालक का रेस्क्यू कर बाहर निकालते पुलिस व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पिकअप में दबे चालक का रेस्क्यू कर बाहर निकालते पुलिस व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पिकअप में दबे चालक का रेस्क्यू कर बाहर निकालते पुलिस व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पिकअप में दबे चालक का रेस्क्यू कर बाहर निकालते पुलिस व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन