रोहतास: कोचस में मानदेय से ग्रेच्युटी तक, छह मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करती सेविकाएं | Prabhat Khabar Network

बिहार के कोचस में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Rohtas News : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान सेविकाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई. प्रदर्शन के बाद सेविकाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ प्रतीक कुमार को सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रेच्युटी और सेवांत लाभ लागू करने की मांग

प्रखंड अध्यक्ष रीनू देवी ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के आलोक में सेविका और सहायिका को ग्रेच्युटी सहित अन्य सेवांत लाभ तत्काल लागू कर प्रदान करना शामिल है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेविका-सहायिकाओं की विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिनका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए.

लंबित राशि का जल्द भुगतान हो

सेविकाओं ने पोषक की राशि, अन्नप्राशन, गोदभराई, मकान किराया, मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य लंबित राशियों का अविलंब भुगतान करने की मांग की. इसके साथ ही सेविका और सहायिका के बकाया मानदेय का अद्यतन भुगतान जल्द सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई.

पदोन्नति और बहाली में पारदर्शिता की मांग

संघ ने सेविका से महिला पर्यवेक्षिका और सहायिका से सेविका के पद पर बहाली व पदोन्नति की प्रक्रिया में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही लंबित बहाली प्रक्रिया को जल्द शुरू कर पूरा करने की मांग भी की गई.

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सेविकाओं ने कहा कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा.

प्रदर्शन में कंचन देवी, लीला देवी, पूनम देवी, ज्योति तिवारी, संतोषी कुमारी, मालती कुमारी, अनिशा कुमारी, विनीता कुमारी, अंजू कुमारी, अनु कुमारी सहित दर्जनों सेविकाएं शामिल थीं.

प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करती सेविकाएं  | Prabhat Khabar Network
प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करती सेविकाएं | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन