रोहतास के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर, आधा दर्जन शिकायतें मिलीं

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

कोचस के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें समस्याओं से जुड़े आधा दर्जन आवेदन प्राप्त हुए।

विज्ञापन

Rohtas News : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भगीरथा-नरवर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ प्रतीक कुमार और प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान विद्यालय की छात्राओं की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधा दर्जन आवेदन हुए प्राप्त

बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित करीब आधा दर्जन आवेदन प्राप्त हुए हैं. सभी आवेदनों को मानक प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराया जाएगा. इसके बाद संबंधित समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण कराया जाएगा.

छात्राओं की समस्याओं के समाधान पर जोर

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराना है. पोर्टल के माध्यम से शिकायतों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि छात्राओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े.

मौके पर वार्डेन रंजना कुमारी, शिक्षक जयप्रकाश सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मी मौजूद रहे.

विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल बीडीओ व अन्य  | Prabhat Khabar Network
विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन