रोहतास: मॉडल अस्पताल पहुंचे चेनारी विधायक, ICU में मरीजों से पूछा हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल का निरीक्षण करते चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के मॉडल अस्पताल में विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से इलाज की व्यवस्था का फीडबैक लिया और सुविधाओं को बेहतर करने का वादा किया।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. विधायक के अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में हलचल मच गई. उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

आईसीयू पहुंच मरीजों से जाना इलाज का हाल

निरीक्षण के दौरान विधायक ने आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया. उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, जांच और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. इसके साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों और सेवाओं की समीक्षा की.

स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया फीडबैक

विधायक ने अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर चिकित्सकीय व्यवस्था, जांच सुविधाओं और उपचार को लेकर उनका फीडबैक लिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए.

फैकल्टी की कमी जल्द होगी दूर

निरीक्षण के बाद विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि मॉडल अस्पताल रोहतास जिले के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है. पहले गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना और वाराणसी जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी. अब एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार की जांच और इलाज की सुविधा मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और फैकल्टी की कमी को जल्द दूर करने के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सके.

व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर जोर

विधायक ने कहा कि मॉडल अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा. अस्पताल की व्यवस्थाओं में जहां भी कमी होगी, उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि रोहतास ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बी.के. पुष्कर सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन