मोबाइल दुकान का शटर काट लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल दुकान का शटर काट लाखों की चोरी

SASARAM NEWS.शहर के डाक बंगला मार्केट में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ली

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण.

शहर के डाक बंगला मार्केट में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ली. घटना दुकान संख्या-47 स्थित सोनू मोबाइल की बतायी जा रही है.जानकारी के अनुसार दुकान संचालक सोनू गुप्ता शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. शनिवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर किनारे से कटा देखा. इसके बाद घटना की सूचना दुकान संचालक को दी गयी.सूचना मिलने पर पहुंचे दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दुकान संचालक सोनू गुप्ता ने बताया कि चोर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गये हैं. इस संबंध में सासाराम नगर थाना के थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन