रोझई में मां काली की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन
रोझई में मां काली की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

प्रखंड क्षेत्र के रोझई गांव में पूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के दिव्य मंगलानुशासन से छह दिवसीय श्री महाकाली प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ एवं चंडीपाठ का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

छह दिवसीय श्री महाकाली यज्ञ एवं चंडीपाठ शुरू, जीयर स्वामी जी का होगा आगमन

प्रतिनिधि, शिवसागरप्रखंड क्षेत्र के रोझई गांव में पूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के दिव्य मंगलानुशासन से छह दिवसीय श्री महाकाली प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ एवं चंडीपाठ का शुभारंभ हुआ. बुधवार को आयोजित भव्य शोभायात्रा में कई गांवों के पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल हुए. यह यात्रा बैंड-बाजा, घोड़ों और पारंपरिक झंडों के साथ काली मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई.

बक्सर से लाये गये गंगाजल से भरा गया कलश

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर गिरधरिया गांव, गिरधरिया मोड़ और चेनारी रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे. यहां बक्सर से लाए गए पवित्र गंगाजल को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में भरा गया. इसके पश्चात पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश की स्थापना की गयी. भीषण धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे गाजे-बाजे पर झूमते नजर आये. रास्ते में समाजसेवियों द्वारा पानी व शरबत की व्यवस्था की गयी थी.

नौ मई तक चलेगा चंडीपाठ, 11 को पूर्णाहुति

आयोजनकर्ता दीपक तिवारी, महेश साह, कृष्णा साह और संतोष गुप्ता ने बताया कि यज्ञ में नौ मई तक निरंतर चंडीपाठ चलेगा. इसके बाद मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. 10 मई को पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन होगा, जिनके प्रवचन के बाद 11 मई को यज्ञ की समाप्ति होगी. आयोजन के दौरान प्रतिदिन भंडारे का भी प्रबंध किया गया है. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य आरती कुमारी, प्रमोद पांडेय, रामप्रवेश तिवारी, ललन साह, राजेश पासवान, विमल तांती, प्रदीप कुमार और भीम शर्मा समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन