रोहतास : कैमूर पहाड़ी में कामंडार जीप पलटी, महिला समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल पवन कुमार एवम अनियंत्रित हो कर पलटी जिप | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के अकबरपुर में चिलबिलिया मोड़ के पास जीप पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

कैमूर पहाड़ी के धनसा ग्राम के पास चिलबिलिया मोड़ पर कामंडार जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में कराया जा रहा है.

विज्ञापन

हादसे में तीन लोग हुए घायल

बीसीएम आजाद कुमार ने बताया कि घायलों में विदेशिया देवी, पति शिवपूजन उरांव, ग्राम कर्मडीहा, बीर बहादुर उरांव, पिता शिवपूजन उरांव, ग्राम कु तथा पवन कुमार, पिता विजय साव, ग्राम कुबा शामिल हैं. पवन कुमार की हालत गंभीर बतायी गयी है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया गया है.

घायल पवन कुमार  एवम अनियंत्रित हो कर पलटी जिप | Prabhat Khabar Network
घायल पवन कुमार एवम अनियंत्रित हो कर पलटी जिप | Prabhat Khabar Network

कुबा से रोहतास जा रही थी जीप

बताया गया कि कामंडार जीप सवारी लेकर ग्राम कुबा से रोहतास आ रही थी. इसी दौरान चिलबिलिया मोड़ के पास जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचाया गया.

ALSO READ : बैठक के बाद सड़क पर उतरे सासाराम डीएम, पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन तक निरीक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन