मलेरिया, डेंगू व मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
मलेरिया, डेंगू व मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

SASARAM NEWS.गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नींव के संयुक्त तत्वावधान में सासाराम सदर और निमियाडीह क्षेत्र में दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

विज्ञापन

जीएनएसयू के एनएसएस व नींव संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चला जागरूकता अभियान

सासाराम ऑफिस.

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नींव के संयुक्त तत्वावधान में सासाराम सदर और निमियाडीह क्षेत्र में दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था.कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी. इस दौरान साफ-सफाई बनाये रखने, स्वच्छ जल के उपयोग और आसपास जलजमाव नहीं होने देने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.स्वयंसेवकों ने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता व सावधानी से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.इसके साथ ही महिलाओं व किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के दौरान सैनिटरी पैड का वितरण कर महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. स्वयंसेवकों ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बरतने के महत्व की जानकारी दी. कार्यक्रम में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर आशीष कुमार और वेदांत कुमार प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए समाजसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला.मौके पर पीहू शर्मा, मिश्रा, प्रशंसा, रिंकू, श्वेता, प्रांजल, स्मृति, पुष्पांजलि, सोनल, सुप्रिया सागर, मोहिनी, खुशी, प्रज्ञा, रौशनी, पल्लवी, निक्की, श्रुति, आरती एवं यास्मीन सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. वहीं आशीष रंजन, पीयूष कुमार एवं राजाबाबू ने मार्गदर्शक के रूप में सहयोग किया.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन