जमुहारा पटनवांकला में श्री हनुमान महोत्सव को लेकर अखंड हरिकीर्तन शुरू

Updated:
विज्ञापन
जमुहारा पटनवांकला में श्री हनुमान महोत्सव को लेकर अखंड हरिकीर्तन शुरू

SASARAM NEWS.जमुहारा पटनवांकला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 15वें दो दिवसीय श्री हनुमान महोत्सव के तहत शनिवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन सह रामचरितमानस पाठ शुरू हुआ.

विज्ञापन

इंद्रपुरी

.जमुहारा पटनवांकला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 15वें दो दिवसीय श्री हनुमान महोत्सव के तहत शनिवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन सह रामचरितमानस पाठ शुरू हुआ. कार्यक्रम में पटनवांकला, नावाडीह, तिलौथू, हुरका, बड़ीहा, सासाराम सहित दर्जनों गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया.कार्यक्रम में वाराणसी से आये पांच सदस्यीय विद्वान आचार्य बृजेश तिवारी, अनिल पांडेय, धीरज उपाध्याय, उमेश पांडेय और दिनेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करायी.श्री राम सेवक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह भोला ने बताया कि 10 मई को अखंड हरिकीर्तन सह रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति होगी. इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा व रात्रि में भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.उन्होंने बताया कि भक्ति जागरण में मुख्य कलाकार के रूप में अर्चना गोस्वामी, विनय बिहारी मधुर, प्रेम मेहरा, अंजलि भारद्वाज, विनय मिश्रा और अमर तिलकधारी आर्ट ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे.विजय सिंह भोला ने कहा कि श्री हनुमानजी की कृपा से लगातार 15वें वर्ष भी दो दिवसीय हनुमान महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. समिति की ओर से मंदिर के रंग-रोगन, सजावट, टेंट एवं पंडाल का कार्य पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन