रोहतास में लोगों ने जर्जर तार बदलने और नए पोल लगाने की उठाई मांग,बिक्रमगंज में दर्जनों वार्डों में हादसे का खतरा

बिक्रमगंज की गली में झूलते बिजली के तार के नीचे से गुजरता ई रिक्शा की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में झूलते और जर्जर बिजली के तार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं. आधे दर्जन से ज्यादा वार्डों में लोग हादसों के साये में जी रहे हैं. स्थानीय लोगों ने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है.
Bikramganj Hanging Electric Wires : रोहतास जिला के बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में झूलते और जर्जर बिजली के तार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है, जबकि बरसात के मौसम में हादसे की आशंका और बढ़ गई है.
Rohtas News : आधे दर्जन वार्डों में खतरे के साये में लोग
नगर परिषद के 27 वार्डों में से करीब आधा दर्जन वार्डों में बिजली के तार जमीन के काफी करीब लटक रहे हैं. घनी आबादी वाले इलाकों में बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर रोज इन्हीं तारों के नीचे से गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है.
Sasaram News : ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल
सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जर्जर बिजली तार और ढीला विद्युत नेटवर्क लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. तेज हवा और बारिश के दौरान तार टूटकर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है.
दलित बस्ती में वर्षों से बनी हुई है समस्या
दुर्गाडीह गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तार कई बार टूटकर गिर चुके हैं. स्थानीय अधिकारियों से लेकर पटना स्तर तक शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि दलित मुहल्ले की इस गंभीर समस्या पर भी अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है.
लोगों ने विभाग से की स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों ने जर्जर तारों को बदलने, अतिरिक्त बिजली पोल लगाने और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
बिजली विभाग ने लोगों से मांगा सहयोग
सहायक विद्युत अभियंता राज कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर नए पोल लगाने के दौरान स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्य प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि विभाग को जहां भी शिकायत मिलती है, वहां टीम भेजकर समस्या का समाधान किया जाता है. साथ ही लोगों से बिजली व्यवस्था सुधार कार्य में सहयोग करने की अपील की.
Also Read : सासाराम में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री का भाकपा माले ने पुतला दहन किया, शिक्षा और पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










