सासाराम में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री का भाकपा माले ने पुतला दहन किया, शिक्षा और पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन

Author Md aarif khan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करेगा भाकपा माले

भाकपा माले ने रोहतास में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पुतला दहन का ऐलान किया है. छात्र संगठन भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे.

विज्ञापन

CPI ML Protest Sasaram Dharmendra Pradhan : भाकपा माले की रोहतास जिला कमेटी ने 10 जुलाई को सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन का ऐलान किया है. पार्टी का कहना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Sasaram News : शिक्षा व्यवस्था और निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

जिला सचिव अशोक बैठा ने बताया कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर निजी संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना कठिन होता जा रहा है.

Rohtas News : पेपर लीक पर जताया विरोध

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है. लंबे समय से तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत और उम्मीदों को इससे बड़ा नुकसान पहुंचा है.

पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग

भाकपा माले ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इन मुद्दों को लेकर पोस्ट ऑफिस चौक पर विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा.

छात्र संगठन भी होंगे शामिल

प्रदर्शन में भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्यों के अलावा भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के जिला सचिव सोनू दबंग, राहुल शाहिद समेत अन्य छात्र नेता और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे.

Also Read : रोहतास के 2.91 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 40.91 करोड़ रुपये, डीबीटी से जारी हुई जून की राशि



विज्ञापन
Md Aarif Khan

लेखक के बारे में

By Md Aarif Khan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन