चोरी के पांच ट्रैक्टर के साथ चार चोर गिरफ्तार
Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 05 Apr 2026 5:27 PM
SASARAM NEWS.पुलिस ने शनिवार की रात चोरी के पांच ट्रैक्टर के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है.
कोचस और करगहर थाने की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता
बरामद पांच ट्रैक्टरों में से दो का पुलिस ने किया सत्यापन, तीन ट्रैक्टरों का पता लगाने में जुटी फोटो-18- समहुता गांव से बरामद ट्रैक्टर प्रतिनिधि, करगहरपुलिस ने शनिवार की रात चोरी के पांच ट्रैक्टर के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में दिनारा क्षेत्र के थाना क्षेत्र के नौवा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा रोहित कुमार, दिनारा थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी अशोक सिंह का बेटा चंदन कुमार, करगहर थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी हरशु सिंह का बेटा रविरंजन कुमार और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गत 21 मार्च को कोचस थाना क्षेत्र के बहटुटीया गांव और परसथुआ थाना क्षेत्र के परसथुआ बाजार से 13 मार्च को चोरी हुए ट्रैक्टरों के संबंध में की गयी. गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरी हुई ट्रैक्टरों की बरामदी के लिए कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार और करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने करगहर थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी रविरंजन कुमार के अर्धनिर्मित हाते में छापेमारी की, जहां से चार ट्रैक्टर बरामद किये गये. एक ट्रैक्टर को रविरंजन कुमार की निशानदेही पर बडहरी बजार स्थित गैराज से बरामद किया गया.
पांच ट्रैक्टरों में से तीन का इंजन नंबर समान
बरामद ट्रैक्टरों में बहटुटीया गांव और परसथुआ बाजार से चोरी हुई ट्रैक्टर भी शामिल हैं. सभी पांच ट्रैक्टर में से तीन का इंजन नंबर समान है, जबकि अन्य ट्रैक्टरों का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि करगहर थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी रविरंजन कुमार ट्रैक्टर चोर गिरोह का सरगना है. उसके द्वारा चोरी ट्रैक्टरों का इंजन और चेसिस नंबर बदलने का काम किया जाता था. पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










