इ-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के चार लोग घायल
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.सासाराम-चौसा पथ पर जलालपुर गेट के समीप सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित इ-रिक्शा पलटने से उस पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
विज्ञापन
करगहर.
सासाराम-चौसा पथ पर जलालपुर गेट के समीप सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित इ-रिक्शा पलटने से उस पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 45 वर्षीय अजय शर्मा, 36 वर्षीय सुनिता देवी, 13 वर्षीय प्रकाश शर्मा व 10 वर्षीय रौशन शर्मा शामिल हैं. इस मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए करगहर स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया.जानकारी के अनुसार अजय शर्मा सोमवार की सुबह इ-रिक्शा पर सवार होकर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कैमूर जिले के कुदरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान जलालपुर गेट के समीप इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी घायल हो गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










