रोहतास में दस लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, नटवार बाजार से आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नटवार पुलिस ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी सत्यप्रकाश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : नटवार थाना पुलिस ने दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान तेनुअज गांव निवासी सत्यप्रकाश राय उर्फ मनपत राय के रूप में हुई है.

सहायता के नाम पर मांगे दस लाख रुपये

नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि बलियां गांव निवासी स्व. इंदू राय के पुत्र उपेंद्र राय ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सत्यप्रकाश राय ने अपने काम के लिए सहायता के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की. रुपये देने से इनकार करने पर आरोपित ने शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी और बेटे के साथ गाली-गलौज की तथा केस में फंसाने और बच्चे का भविष्य खराब करने की धमकी दी.

पहले भी घर पर पहुंचकर गाली-गलौज का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपित पूर्व में भी उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज कर चुका है. मामले में नटवार थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपित को नटवार बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आरोपित पर पहले से कई मामले दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपित द्वारा दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से तथ्यहीन बातें प्रसारित किए जाने का मामला भी सामने आया है. विधायक की शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साइबर विशेषज्ञ इस मामले की जांच कर रहे हैं.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन