लंबित कांडों पर डीएम सख्त, स्पीडी ट्रायल तेज करने का निर्देश

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 07 Apr 2026 4:40 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला अभियोजन पदाधिकारी के साथ विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन, स्पीडी ट्रायल और लंबित कांडों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

डीएम ने जिला लोक अभियोजन व विभिन्न न्यायालयों में लंबित कांडों की समीक्षा की पोस्टमार्टम व जख्म रिपोर्ट में लापरवाही पर नाराजगी अपील योग्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश प्रतिनिधि, सासाराम नगर डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला अभियोजन पदाधिकारी के साथ विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन, स्पीडी ट्रायल और लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिन मामलों में फैसला हो चुका है, उनकी आदेश प्रति सभी अपर लोक अभियोजक प्रभारी लोक अभियोजक को उपलब्ध करायें. जिन मामलों में केस डायरी उपलब्ध नहीं है, उसकी सूची बनाकर पुलिस अधीक्षक को भेजी जाये.डीएम ने लोक अभियोजकों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में रिहाई या समझौता हुआ है, उनकी सूक्ष्म समीक्षा करें और अपील योग्य मामलों में शीघ्र अपील दायर करें. समीक्षा के दौरान पाया गया कि मार्च 2026 में सदर अस्पताल द्वारा 85 पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गयी, जिनमें से मात्र 39 रिपोर्ट ही संबंधित थानों द्वारा प्राप्त की गयी है. 22 थानों ने रिपोर्ट प्राप्त नहीं की है, जबकि 24 रिपोर्ट चिकित्सकों के पास लंबित हैं. इस पर डीएम ने सिविल सर्जन को शेष रिपोर्ट संबंधित थानों को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.जख्म प्रतिवेदन की समीक्षा में पाया गया कि 48 थानों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गयी है, जबकि 59 रिपोर्ट अब भी लंबित हैं. डीएम ने सिविल सर्जन को इसे तत्काल संबंधित थानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.बैठक में विशेष लोक अभियोजक हीरा प्रताप सिंह और जनक राज किशोरी (पॉक्सो एक्ट) ने बताया कि निष्पादित कांडों में दो अभियुक्तों को सजा हुई है, जबकि 29 अभियुक्त रिहा हुए हैं. इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि लंबित मामलों को चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई की जाये और पॉक्सो एक्ट के अपील योग्य मामलों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाये.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन