शिव विवाह महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
शिव विवाह महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर फोटो-18- सूर्यपुरा के पश्चिम मोहल्ला में प्रवचन करते शास्त्री जी प्रतिनिधि, सूर्यपुरा प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत के पश्चिम मुहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान शिव विवाह महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ. कथा व्यास यतींद्र शास्त्री जी महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया. उन्होंने कहा कि देवताओं व संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के लिए देवाधिदेव महादेव से विवाह का आग्रह किया गया था. भगवान शिव ने अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के वचनों का पालन करते हुए माता पार्वती से विवाह के लिए सहमति दी. यह शुभ समाचार मिलते ही देवलोक में हर्ष की लहर दौड़ गयी और विवाह की तैयारियां शुरू हो गयीं. कथा के दौरान भगवान शिव की अलौकिक बारात का जीवंत चित्रण किया गया. महादेव अपने गणों, भूत-प्रेत व शिवगणों के साथ हिमाचल नगरी पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ. हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन