सदर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर सीओ व प्रमुख प्रतिनिधि आमने-सामने, वीडियो वायरल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 10:54 PM

विज्ञापन

सीओ व प्रमुख प्रतिनिधि ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का लगा रहे है आरोप, प्रमुख प्रतिनिधि ने नगर थाने में की शिकायत, जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन

प्रमुख प्रतिनिधि ने नगर थाने में की शिकायत, जांच कर रही पुलिस फोटो-13- अपने कार्यालय में सोमवार की रात सदर सीओ. ए- अंचल कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते प्रमुख प्रतिनिधि. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सदर अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार की शाम अंचलाधिकारी सुधीर ओंकार व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सनी देओल चंद्रवंशी के बीच तीखी नोंक-झोंक का मामला प्रकाश में आया है. दोनों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. मामला अब नगर थाने तक जा पहुंचा है. सीओ व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि का आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस वीडियो की प्रभात खबर पुष्टी नहीं करता है. वायरल वीडियो सोमवार की देर शाम का बताया जा रहा है. जहां सदर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी सुधीर ओंकार अपने कार्यालय कक्ष में कार्य कर रहे थे. तभी सासाराम प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री सनी देओल चंद्रवंशी कार्यालय जा पहुंचे. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बातें शुरू हो गयीं और हंगामा देख आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गयी. सीओ वीडियो में कहते हुए दिख रहे है कि प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री शराब पीकर कार्यालय में आये और काम में बाधा डालने लगे. साथ हीं उन्होंने प्रमुख पति पर लोगों से पैसे लेकर काम करवाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है. इसके साथ सीओ के इस गंभीर आरोप पर प्रमुख पति सन्नी देओल चंद्रवंशी सीधे नगर थाने जा पहुंचे और उन्होंने शराब पीने के आरोप को खारिज करते हुए जांच की मांग की. सनी देओल चंद्रवंशी का कहना है कि सीओ दिन में काम नहीं करते और देर रात तक भू-माफियाओं का काम करते हैं. इस दौरान सीओ व अपने पति के साथ विवाद की सूचना पर सासाराम प्रखंड की प्रमुख रूपा चंद्रवंशी भी थाने आ पहुंचीं. उन्होंने सीओ के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही और कहा कि अगर सीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा. हालांकि, पूरे मामले में सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि प्रखंड प्रमुख के पति सनी देओल चंद्रवंशी की ओर से सीओ के खिलाफ शराब पीने के गलत आरोप को लेकर शिकायत दर्ज करायी गयी है, लेकिन, अंचल अधिकारी की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन