रोहतास: कोचस के कपसियां में सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ, अब गांव के छात्रों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा

Author Ramesh Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में शामिल स्कूली शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के कोचस प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया है। यह विद्यालय 'सात निश्चय-3' योजना के तहत विकसित किया गया है और स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

विज्ञापन

Kochas Saraswati Vidya Niketan Inauguration Rohtas : रोहतास जिला के कोचस प्रखंड क्षेत्र के कपसियां गांव स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. यह विद्यालय बिहार सरकार की 'सात निश्चय-3' योजना के तहत विकसित किया गया है. प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित कबूतरा व्यास उच्च माध्यमिक विद्यालय, कपसियां को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कर सरस्वती विद्या निकेतन का स्वरूप दिया गया है.

विज्ञापन

Rohtas News : ग्रामीण छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का माहौल.

उद्घाटन समारोह में पहुंचे जिला बीस सूत्री सदस्य रामप्रवेश राम और प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सरकार इस विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल हब और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण से लैस कर रही है. उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की नई पहल के तहत बिहार के सभी प्रखंडों में ऐसे आदर्श विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं.

स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और विज्ञान प्रयोगशाला से लैस होगा विद्यालय.

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती विद्या निकेतन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. यह योजना मुख्य रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है.

शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी.

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक प्रदूमन, भूमिदाता विजय बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक श्रीराम तिवारी, नूरुल सिराज, जंग बहादुर पासवान, पारस पासवान, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार निराला, अरविंद पांडे, महेंद्र कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने विद्यालय को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन