रोहतास: 500 किलो गांजा कांड का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए छत से कूदा, अस्पताल में भर्ती
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल आरोपित | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले में 2.5 करोड़ रुपये के 500 किलोग्राम गांजा बरामदगी मामले में पुलिस ने एक बड़े आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पकड़े जाने के प्रयास में वह छत से कूदकर घायल हो गया.
Rohtas News : Rरोहतास जिला के कोचस नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में सोमवार की देर रात पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मादक पदार्थ तस्करी मामले के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में आरोपित दो मंजिला मकान की छत से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल, सासाराम में चल रहा है.
2.5 करोड़ के गांजा बरामदगी कांड से जुड़ा है मामला
गिरफ्तार आरोपित की पहचान वार्ड संख्या पांच निवासी दशरथ साह के पुत्र कृष्णा गुप्ता (40) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार 28 मई को डेहरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन से कटहल के नीचे छिपाकर रखे गए करीब 500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई गई थी.
चालक के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
गांजा बरामदगी के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में चालक के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कृष्णा गुप्ता को भी मामले में नामजद किया गया था. तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.
एसपी बोले- पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी डेहरी नगर थाना कांड संख्या 271/26 में की गई है. पुलिस टीम जब उसे पकड़ने कोचस पहुंची तो वह भागने के प्रयास में छत से कूद गया और घायल हो गया. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल, सासाराम में कराया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए