Bihar News: सासाराम में अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन

सासाराम में अनियंत्रित बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर

Bihar News: सासाराम में सासाराम आरा मार्ग पर मुफस्सिल थाना के अंतर्गत बैजला पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. जिससे ई रिक्शा में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Bihar News: सासाराम में सासाराम आरा मार्ग पर मुफस्सिल थाना के अंतर्गत बैजला पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. जिससे ई रिक्शा में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. जहां उनका इलाज अभी चल रहा है. सभी घायल अगरेर थाना क्षेत्र के नियाय नेकरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं

आपके शहर में

विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेट्रोल पम्प की तरफ घुसी बस

जानकारी के मुताबिक सासाराम में सासाराम आरा मार्ग पर बैजला पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए पेट्रोल पंप की तरफ घुस गई. इस घटना से ई रिक्शा में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों के इलाज के लिए मौलिक अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष की सहायता से उन्हे सदर अस्पताल तक पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि सभी घायल अगरेर थाना क्षेत्र के नियाय नेकरा के रहने वाले है. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें Bihar News: गया में दलित की बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार, हत्या के बाद मोरहर नदी में फेंका शव

सासाराम रोहतास से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन