Bihar News: गया में दलित की बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार, हत्या के बाद मोरहर नदी में फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: गया के शेरघाटी में दलित की पांच वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करके उसे मोहर नदी में फेंक दिया गया. घटना शेरघाटी के एक गांव की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News: गया के शेरघाटी में दलित की पांच वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुराचार के बाद हत्या करके उसे मोहर नदी में फेंक दिया गया. घटना शेरघाटी के एक गांव की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध अस्पताल भेज दिया है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में घुसकर उठा ले गए मासूम

ग्रामीणों ने बताया कि 5 साल की बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी दरिंदे घर में घुसे और गोदी में उठाकर उसे अपने साथ ले गए उसके साथ दुराचार किया और उसकी हत्या कर उसे नदी के पानी में फेंक दिया. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

यह भी पढ़ें : Famine in Bihar: अकाल के मुहाने पर बिहार, 21 जिलों में हर साल सुखाड़ के हालात

छानबीन में जुटी पुलिस

इधर तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है घटनास्थल आमस एवं शेरघाटी थाना क्षेत्र का सीमा पर है. घटना कौन सा थाना क्षेत्र में हुआ है इसके लिए अंचलाधिकारी को स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया है.जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें Bihar News: बिहार में नौवीं और 10वीं के विद्यार्थियों को भी मिल सकता है मिडडे मील, तमिलनाडु मॉडल

शेरघाटी से नवीन मिश्रा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन