Bihar News: केंद्रीय विद्यालय का प्रिसिंपल निकला घूसखोर, 32 हजार कैश लेते CBI ने रंगेहाथ दबोचा
Published by : Ashish Jha Updated At : 22 May 2025 6:21 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: सीबीआई ने केवीएस के प्रिसिंपल को शिकायतकर्ता से 32 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई.
Bihar News: सासाराम. रोहतास जिले के सासाराम स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के प्रिंसिपल को सीबीआई ने अरेस्ट किया है. केवीएस के प्रिसिंपल को 32 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई की इस कार्रवाई से केंद्रीय विद्यालय संगठन में हड़कंप मचा हुआ है. शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की थी. सीबीआई के अधिकारी गिरफ्तार प्रिसिंपल से पूछताछ कर रही है.
बिल पास करने के एवज में ले रहे थे रिश्वत
प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव ने माही इंटरप्राइजेज के सप्लायर प्रिंस कुमार से 1 लाख 92 हजार रुपये का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत ली थी. जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया, जिसमें केवीएस के प्रिसिंपल प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव फंस गये. सीबीआई ने केवीएस के प्रिसिंपल को शिकायतकर्ता से 32 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जिसके बाद आरोपी को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई. गुरुवार 22 मई को गिरफ्तार प्रिसिंपल को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा.
32 हजार की रिश्वत लेते धराये
बताया जाता है कि सीबीआई ने 21 मई को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने 32,000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता, जो एक पंजीकृत जीईएम आपूर्तिकर्ता निजी उद्यम का मालिक है, से उसके लंबित बिल 1.92 लाख रुपये जारी करने के लिए 32,000/- रुपये की रिश्वत ली. केंद्रीय विद्यालय के प्रिसिंपल की गिरफ्तारी से पूरे संगठन में हड़कंप मचा हुआ है.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










