गोवा में गूंजी बिहार की विकास गाथा, रोहतास की शिक्षिका नूतन पाण्डेय ने 2047 का विजन रखा

Updated:
विज्ञापन

पैनल चर्चा में नूतन पाण्डेय को सम्मानित करते आईजी विकास वैभव | Prabhat Khabar Network

गोवा में आयोजित बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 में रोहतास की शिक्षिका नूतन पाण्डेय ने 2047 तक विकसित बिहार का एक अनूठा विजन प्रस्तुत किया. उन्होंने शिक्षा, संस्कार और समान अवसरों पर जोर देते हुए मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया.

विज्ञापन

Lets Inspire Bihar : बिहार के विकास, निवेश, उद्यमिता और सामाजिक भागीदारी को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से "लेट्स इंस्पायर बिहार" के अंतर्गत बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 का आयोजन गोवा में हुआ. इस दौरान "एलआईबी मातृशक्ति @ 2047" पैनल चर्चा में उच्चतर माध्यमिक स्कूल तिलौथू की शिक्षिका एवं रोहतास की नूतन पाण्डेय ने शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के अपने जमीनी अनुभव साझा करते हुए 2047 के विकसित बिहार का विजन रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित बिहार का सपना केवल आर्थिक प्रगति से पूरा नहीं होगा, इसके लिए शिक्षा, संस्कार, कौशल और समान अवसर को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है. उन्होंने गार्गी पाठशाला का उल्लेख करते हुए कहा कि मातृशक्ति यदि शिक्षा एवं सामाजिक बदलाव की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले, तो आने वाली पीढ़ी को नई दिशा दी जा सकती है.

समिट की मुख्य अतिथि बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं. वहीं मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव मुख्य संरक्षक रहे. उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

समिट में रिंकू देवी, रीमा कुशवाहा, यश उपाध्याय, राम अवतार राय, जीएम अंसारी, संजय बिंद, वीरेंद्र कुशवाहा, अयान खान, शशांक केतन, शायन नारायण उरांव, जोखन बिंद, राम लला बिंद, रिंकू देवी बिंद, राजेश्वर कुशवाहा एवं रवि कुशवाहा सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन