बीइओ ने राज राजेश्वरी मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीइओ ने राज राजेश्वरी मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण

SASARAM NEWS.राज राजेश्वरी मॉडल विद्यालय का शुक्रवार को बीइओ मनोज कुमार ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही नामांकन प्रक्रिया, कक्षा संचालन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया और पठन-पाठन व्यवस्था का लिया जायजा

सूर्यपुरा.

राज राजेश्वरी मॉडल विद्यालय का शुक्रवार को बीइओ मनोज कुमार ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही नामांकन प्रक्रिया, कक्षा संचालन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया. बीइओ ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली और नामांकन से वंचित बच्चों का वरीयता सूची के अनुसार नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित करने और नियमित पठन-पाठन बनाये रखने पर जोर दिया गया.विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि मॉडल विद्यालय में निर्देशानुसार नवम वर्ग में 33 बालिका और सात बालक सहित कुल 40 छात्रों का नामांकन पूरा कर लिया गया है.निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन